Bahraich: Fire broke out in a godam of tent house.

टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नेपालगंज मार्ग पर स्थित बाबागंज कुट्टी में टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। संचालक किसी के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली निवासी सैफू सलाम उर्फ बाबू पुत्र अकबर अली टेंट की दुकान का संचालन गांव में करते हैं जबकि 50 मीटर की दूरी पर उनके टेंट का गोदाम है। इस समय लग्न का सीजन खत्म होने के चलते उन्होंने सारा सामान गोदाम में रख दिया था। गुरुवार रात को अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। सुबह सात बजे उन्हें आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दी। जिस पर सैफू सलाम ने ननापरा दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारी जब तक वहां पहुंचे। तब तक सारा सामान जल गया।

ये भी पढ़ें – हैरान करने वाला खुलासा: पुणे की 12 साल की बच्ची ने भेजा था धमकी भरा ई-मेल, ऑनलाइन गेमिंग में मिला था टास्क

ये भी पढ़ें –  अंतिम दो चरणों में भाजपा के साथ संघ भी संभालेगा मोर्चा, आरक्षण खत्म करने के वार को कुंद करने की योजना

गोदाम में रखे चार जनरेटर, रोड लाइट, एक बाइक, 50 से अधिक पंखा, रजाई गद्दा, बर्तन और विभिन्न प्रकार के लाइट जल गई। 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। टेंट मालिक का कहना है कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। ऐसे में किसी के द्वारा पीछे के होल से ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। जिसमें आग लग गई। हालांकि अभी तक टेंट संचालक ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

मकान में आग लगने से 10 मवेशियों की मौत

नानपारा कोतवाली के चंदेला कला गांव निवासी अनिल कुमार चौहान के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पांच बकरी और पांच बकरे की भी जलकर मौत हो गई।

मोबाइल की दुकान में लगी आग

हरदी थाना क्षेत्र के महसी टेपरा गांव निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र बेचन मोबाइल की दुकान का संचालन करते हैं। देर रात को मोबाइल की दुकान में आग लग गई जिसमें नए और पुराने मोबाइल जल गए। आग लगने से एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *