बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार शाम त्रिकोणीय शृंखला के तहत खेले गए मुकाबले में स्टेडियम ब्लू ने स्टेडियम रेड को पांच विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शारिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। टीम की ओर से त्रिपुरेश मिश्रा ने 60, अहमद ने 46 और प्रांजल यादव ने 19 रन बनाए। स्टेडियम ब्लू की ओर से अरहम और मोहम्मद शारिक ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अजहर को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अरहम ने 51, मोहम्मद शारिक ने 25, किशन वर्मा ने 22, यश श्रीवास्तव ने 15 और फराज खान ने 10 रन का योगदान दिया। स्टेडियम रेड की ओर से अक्षत श्रीवास्तव ने दो और सुंदरम सोनी ने एक विकेट लिया।

मैच में स्कोरिंग की जिम्मेदारी यशवर्धन ने निभाई, जबकि शिवाश जायसवाल और वली अहमद ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच ओंकार, फुटबॉल कोच राजेश पासवान और जिला उपक्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद मौजूद रहे।



Source link