गोरखपुर में डायल-112 के निलंबित सिपाही ने पुलिस विभाग की कार्रवाई के बीच अपना रुख साफ कर दिया है। उसने मुख्यालय को भेजे जवाब में कहा है कि वह समाजवादी पार्टी में ही रहेगा, विभाग चाहे तो उसे बर्खास्त कर दे।
.
1994 बैच का यह सिपाही संतकबीरनगर की धनघटा विधानसभा सीट से 2027 का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर रहकर क्षेत्र में सपा का प्रचार कर रहा है।
उसके जवाब के बाद पुलिस विभाग ने बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी है। जांच अधिकारियों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी। सरकारी नौकरी में रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
मेले में गैस पाइप फटने से सात लोग झुलसे:बहराइच में मां-बेटी और भतीजी समेत तीन मेडिकल कॉलेज रेफर

बहराइच के कार्तिक पूर्णिमा मेले में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से सात लोग झुलस गए। घायलों में मां-बेटी और चार नेपाली नागरिक शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसा सोमवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के जानकी गांव में लगे मेले में हुआ। मेले में आए लोग एक अस्थायी होटल पर नाश्ता कर रहे थे, तभी गैस सिलेंडर का पाइप फट गया और आग लग गई।
झुलसने वालों में 22 वर्षीय धीरजा, उनकी दो वर्षीय बेटी महिमा और 10 वर्षीय भतीजी शिखा शामिल हैं। चार नेपाली नागरिक भी घायल हुए। उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए नेपाल ले गए।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिलेंडर से पाइप अलग किया और आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी धीरजा, महिमा और शिखा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में कार की टक्कर के बाद जमकर मारपीट, VIDEO:युवक को लात-घूंसों और चप्पल से पीटा, चेहरे से निकला खून

लखनऊ के खुर्रम नगर रोड पर मंगलवार दोपहर दो कारों की मामूली टक्कर के बाद जमकर मारपीट हुई। इंदिरा नगर सेक्टर-17 मार्केट के पास दोनों कारों में सवार लोग सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान एक युवक को घेरकर चप्पल, लात और घूंसों से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मारपीट में युवक के खून निकल आया।
जानकारी के मुताबिक, सियाज कार में दो युवक सवार थे, जबकि स्विफ्ट डिजायर में एक युवक और बुजुर्ग मौजूद थे। दोनों कारों के बीच टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। वीडियो में नेहरू जैकेट पहने डिजायर सवार युवक को कुछ लोग घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश:रुकने का इशारा किया तो बैरियर तोड़कर भागा ड्राइवर, FIR दर्ज

अलीगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने लाल डिग्गी पर काली स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों की तरफ गाड़ी दौड़ा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बचकर जान बचाई।
इसके बाद चालक बैरियर तोड़कर फरार हो गया। स्कॉर्पियो के पिछले शीशे पर ‘अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ (हाथरस)’ लिखा था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सिविल लाइंस पुलिस की टीम लाल डिग्गी पर शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एएमयू सर्किल की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे पुलिस टीम की तरफ बढ़ा दी। पढ़ें पूरी खबर
आगरा के लव गोयल KBC की हॉट सीट पर पहुंचे:दो साल तक की तैयारी, छह राउंड पार कर मिला मौका

आगरा के लव गोयल आखिरकार कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट तक पहुंच गए। पिता के सालों पुराने सपने को अपना लक्ष्य बनाकर उन्होंने दो साल तक तैयारी की। बुधवार को वह अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। आवास विकास, बोदला निवासी लव के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। मोहल्ले के लोग भी उनके एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लव गोयल पेशे से सेल्स मैनेजर हैं। KBC तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। पिता दीपक गोयल की प्रेरणा और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

