यूपी के बहराइच में एक किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई। आरोपी ने पहले उसका भरोसा जीता। फिर, होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

रिसिया थाना के देवीपुरा निवासी सुहेल खान की जान-पहचान कुछ दिन पूर्व सोशल साइट पर शहर निवासी एक किशोरी से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

आरोप है कि युवक ने किशोरी को मिलने के लिए रोडवेज मार्ग पर स्थित एक होटल में बुलाया। किशोरी उसकी बातों में आकर बिना परिजनों को बताए होटल पहुंच गई। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया।

किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर सर्विलांस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *