BAMS students of Dr. Bhimrao Ambedkar University will be able to see their copies

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। वह सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत अपनी कॉपियां देख सकेंगे। उसके बाद उन्हें चुनौती मूल्यांकन कराने का भी मौका दिया जाएगा।

बताते टलें कि विश्वविद्यालय में बीएएमएस के विभिन्न सत्रों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी विषय विशेष में अनुत्तीर्ण हो गए हैं। यह मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कॉपियां दिखाए जाने और चुनौती मूल्यांकन की प्रक्रिया खोले जाने की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP: छोटे भाई की हो रही थी हत्या…चीख को सपना समझ बड़े ने तान ली रजाई, सुबह खून सनी लाश देख खड़े हो गए रोंगटे

फर्स्ट प्रोफेशनल के विद्यार्थी पदार्थ व क्रिया शरीर प्रश्नपत्र, सेकेंड प्रोफेशनल के विद्यार्थी रोग निदान व रसशास्त्र, थर्ड प्रोफेशनल के विद्यार्थी टोक्सिकोलॉजी (विष ज्ञान) प्रश्नपत्र में बड़ी संख्या में अनुत्तीर्ण हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है। विद्यार्थी परिणाम आने के बाद दो दिन विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि आरटीआई के तहत कॉपी देखने के लिए आवेदन मंगलवार से लेने की योजना है। विद्यार्थियों को आवेदन के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। जो विद्यार्थी चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहेंगे, उन्हें अवसर दिया जाएगा। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पैनल बना हुआ है। जल्द से जल्द मूल्यांकन भी करा लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *