बांदा। दादा की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंझले पौत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दादा ने संपत्ति चाचा-चाची के नाम कर दी थी इसलिए उन्हें मार डाला था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले में पहले संदेह के आधार पर गिरफ्तार किए गए दूसरे पौत्र सुनील की संलिप्तता सामने नहीं आई। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर खून से सनी शर्ट और पेन भी बरामद किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं में मजार के पास लल्ला राजपूत (80) की गर्दन में पेन घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मामले में उनके छोटे बेटे रामगोपाल ने बड़े भाई चंद्रपाल के बेटे सुनील पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर पूछताछ की, लेकिन उसने वारदात में शामिल होने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसके दो अन्य भाइयों राहुल और भूरा से पूछताछ शुरू की। भूरा ने भी हत्या में शामिल होने की बात नहीं कही। वहीं राहुल पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिससे उस पर संदेह गहरा गया।

पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दादा की हत्या करना स्वीकार किया। राहुल ने बताया कि दादा ने संपत्ति उसके चाचा रामगोपाल और चाची शांति के नाम कर दी थी। इसी बात से वह नाराज था।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पेन और खून से सनी शर्ट बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में हत्या की वजह और घटना का खुलासा हुआ है।

फोटो-9- गिरफ्तार हत्यारोपी राहुल। स्रोत: पुलिस।

फोटो-9- गिरफ्तार हत्यारोपी राहुल। स्रोत: पुलिस।



Source link