उरई में रबी फसलों की बुवाई का सीजन नजदीक आते ही डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी समीर ने तहसील कोंच क्षेत्र की तीन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद के स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

.

जिलाधिकारी ने सहकारी समिति क्रय-विक्रय केंद्र, सहकारी समिति झुझारपुरा और सहकारी समिति अंडा का निरीक्षण किया। उन्होंने समितियों पर उपलब्ध डीएपी के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर मौजूद किसानों से भी खाद मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

डीएम समीर ने कहा कि जनपद में डीएपी की कोई कमी नहीं है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नियमानुसार खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अपनी जोत व फसल की जरूरत के हिसाब से ही डीएपी खरीदने की अपील की।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सभी किसानों को क्रम से खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सभी किसानों को क्रम से खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

मटर-गेहूं की बुवाई से बढ़ेगी मांग

डीएम ने कहा कि मटर और गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में डीएपी की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। प्रशासन सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता की लगातार समीक्षा कर रहा है। रैक्स के माध्यम से आने वाली नई खाद की आपूर्ति पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि जिस क्षेत्र में मांग बढ़े, वहां समय से खाद पहुंचाई जा सके।

उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सभी किसानों को क्रम से खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

बारिश से खेतों में पानी, जल्दबाजी में खाद न खरीदें

डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हाल की बारिश के कारण खेतों में पानी भरा है, वहां पानी निकलने के बाद ही बुवाई शुरू होगी। ऐसे में किसानों को जल्दबाजी में आवश्यकता से अधिक डीएपी खरीदकर रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा खाद का भंडारण करने से दूसरे किसानों को परेशानी हो सकती है।

समितियों पर उपलब्ध स्टॉक और नई आपूर्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है।

समितियों पर उपलब्ध स्टॉक और नई आपूर्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है।

फार्मर रजिस्ट्री और आधार सत्यापन पूरा रखें

जिलाधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी और आधार सत्यापन से संबंधित प्रक्रिया पूरी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान यह भी सुनिश्चित करें कि बोई जाने वाली फसल का रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज हो, ताकि खाद प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो।

स्टॉक घटते ही भेजें मांग

निरीक्षण के दौरान डीएम ने समितियों के सचिवों को खाद वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से लंबा इंतजार न करना पड़े और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से खाद उपलब्ध हो।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी समिति पर डीएपी का स्टॉक निर्धारित स्तर से नीचे आते ही तत्काल मांग भेजी जाए, ताकि जनपद स्तर से समय रहते संबंधित समिति को खाद उपलब्ध कराई जा सके।

जिलाधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी और आधार सत्यापन से संबंधित प्रक्रिया पूरी रखने की सलाह दी।

जिलाधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी और आधार सत्यापन से संबंधित प्रक्रिया पूरी रखने की सलाह दी।

रबी सीजन में खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता

डीएम समीर ने कहा कि रबी सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समितियों पर उपलब्ध स्टॉक और नई आपूर्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को खाद के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और रबी फसलों की बुवाई सुचारू रूप से पूरी हो।



Source link

अभी अभी की खबरें