अंडर-19 नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज होगा। शूटिंग बॉल फेडरेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मैनपुरी शूटिंग बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की करीब 47 टीमें भाग लेंगी। बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

मैनपुरी शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव अमर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में बालकों की 25 और बालिकाओं की 22 टीमें प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों और टीमों के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। खेल मैदान को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार कराया गया है। मैदान पर खेल संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे रहे। खिलाड़ियों के पंजीकरण, टीमों के समन्वय, खेल संचालन, बाहर से आने वाली टीमों के खिलाडि़यों के ठहरने और खानपान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें