Main accused who opened fire on SP leader and his friend arrested

फोटो-13- आरोपी राघव। स्रोत: पुलिस।

बांदा। सपा नेता और उसके मित्र पर तमंचे से फायर करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पकड़े गए मुख्य आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश और लूट समेत सात प्राथमिकी दर्ज हैं।


प्रभारी निरीक्षक अतर्रा विनोद कुमार राय ने बताया कि तीन नवंबर को अतर्रा क्षेत्र निवासी निखिल और मित्र सपा नेता राधेश्याम गुप्ता पर रंजिश में जानलेवा हमला किया गया था। बिसंडा के तेंदुरा गांव निवासी राघव और उसके चार अज्ञात साथियों ने दोनों पर तमंचे से फायर किया था। मामले में अतर्रा कोतवाली में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू और बदौसा के तुर्रा गांव निवासी अतुल को गिरफ्तार किया था। तीसरा और मुख्य आरोपी राघव गिरफ्त से दूर चल रहा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। राघव पर बदौसा और बिसंडा थानों में सात एफआईआर दर्ज हैं।



Source link