loader


बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में किराये पर रहने वाली नगर निगम की सफाईकर्मी दीपा (35 वर्ष) की हत्या के पीछे गहरी साजिश का अंदेशा है। तीन दिन पहले किराये पर लिए गए मकान में उनका आधा सामान खुला तक नहीं था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि कहीं यह मकान दीपा की हत्या के इरादे से तो नहीं लिया गया था? पुलिस को यह भी पता चला है कि दीपा की कमाई पर राजीव मुंबई में ऐश कर रहा था। इधर, दीपा एक ईसाई युवक के संपर्क में आ गई थी। राजीव को इससे एतराज था। हालांकि, हत्या की सही वजह राजीव की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी।

सफाईकर्मी दीपा (35) की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का शक उसके पति राजीव पर है। वह लापता है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। मकान मालिक संतोष कश्यप ने बताया कि 11 जुलाई को ही राजीव ने यह मकान किराये पर लिया था। वह लोग तीन मकान के बाद बने दूसरे घर में रहते हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: महिला सफाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, बेड पर मिला खून से लथपथ शव, पति लापता

 




Trending Videos

Bareilly Deepa murder case dead body on bed in room her husband missing

दीपा का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला


मंगलवार सुबह मीटर रीडिंग के लिए आए कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन लोगों ने आवाज लगाई। पड़ोसी की छत पर चढ़कर संतोष का बेटा घर में उतरा तो बेड पर दीपा का शव पड़ा था। मकान का दूसरा दरवाजा अंदर से खुला था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सोमवार रात दस बजे राजीव अकेला घर से निकलकर गली में जाता दिखाई दिया। इससे शक पुख्ता हो गया कि राजीव ने ही दीपा की हत्या की होगी। मकान मालिक संतोष की तहरीर पर राजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।


Bareilly Deepa murder case dead body on bed in room her husband missing

मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला


पति की मौत के बाद राजीव से की थी शादी 

परिचितों ने बताया कि पांच साल पहले पति की मौत के बाद दीपा बारादरी थाना क्षेत्र निवासी राजीव के संपर्क में आ गई थी। तीन साल पहले उसने दीपक से एक मंदिर में शादी कर ली और करीब 18 महीने तक दोनों उसी मकान में रहे, जिसमें दीपा की हत्या की गई है। इसी दौरान राजीव ने व्यवसाय करने की बात कहकर दीपा से रुपये लिए और मुंबई चला गया। बताते हैं कि अकेली रह रही दीपा अरुण नाम के ईसाई युवक के संपर्क में आकर शहर में ही दूसरी जगह रहने लगी। 


Bareilly Deepa murder case dead body on bed in room her husband missing

मृतका दीपा का फाइल फोटो, जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


11 जुलाई को किराये पर लिया था मकान 

हाल ही में राजीव मुंबई से लौटा और दीपा से फिर साथ रहने की जिद की। मकान मालिक संतोष ने पुलिस को बताया कि दस जुलाई को राजीव उनके पास आया और दोबारा मकान किराये पर देने के लिए कहा। उन्हें दीपा और उसके बीच के अनबन की जानकारी थी तो उनकी पत्नी ने दीपा से बात कराने के लिए कहा। तब राजीव ने कॉल कर दीपा से उनकी बात करा दी। अगले ही दिन राजीव दीपा और सामान लेकर आ गया। 


Bareilly Deepa murder case dead body on bed in room her husband missing

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव
– फोटो : अमर उजाला


सीओ प्रथम ने बताया कि किरायेदारों का आधा सामान भी पैक मिला, इस लिहाज से लग रहा है कि राजीव हत्या के इरादे से ही दीपा को यहां लाया होगा। उसने हत्या क्यों की? यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें