Bareilly girl are practice on the hockey field dreaming of playing for the country

वंशिका गंगवार, गौरी वर्मा, स्वाति प्रजापति
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेर रही भारत की पुरुष व महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन ने लड़कियों में इस खेल का क्रेज बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरुष टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या में तेजी आई है।

Trending Videos

 

बरेली की बेटियां भी हॉकी में अपना भविष्य बनाने और भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रही हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ को रानी रामपाल पसंद हैं, तो कुछ वंदना कटारिया की मुरीद हैं। कई कोच को ही अपना प्रेरणास्त्रोत मानती हैं, लेकिन एक बात जो इन सभी खिलाड़ियों में समान है, वह है देश के लिए ओलंपिक में पदक हासिल करने का सपना।

इसको लेकर वह दिन-रात मेहनत कर रही हैं और अपने खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। वे कठिन परिश्रम कर खेल में महारथ हासिल करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहीं है और दोनों में नाम रोशन कर नए आयाम स्थापित कर रहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *