बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के रुरिया गांव में नकटिया नदी के पास मंगलवार सुबह शौच के लिए गए राजकुमार (6 वर्ष) की छह फुट गहरे नाले में डूबने से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार ने नाले के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए, जिस कारण हादसा हो गया। 

विपिन सक्सेना का बेटा राजकुमार मंगलवार सुबह 11 बजे गांव के सात बच्चों के साथ नकटिया नदी के किनारे शौच के लिए गया था। साथी बच्चों ने ग्रामीणों को बताया कि पैर फिसलने से राजकुमार छह फुट गहरे नाले में गिरकर डूब गया। 

ग्रामीणों ने मासूम को नाले से निकाला  

मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसको नाले से निकाला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

फरीदपुर की एसडीएम विदुषी सिंह ने कहा कि बच्चे के परिजन ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा।

पुल से 100 मीटर दूर हुई घटना 

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने कहा कि नकटिया नदी पर रुरिया गांव में 60-70 साल पुराने पुल के सापेक्ष नया पुल निर्माणाधीन है। नदी के बहाव का डायवर्जन तो मई में ही खत्म हो गया। अब पुल के ऊपरी हिस्से का काम चल रहा है। यह घटना पुल से 100 मीटर दूर हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *