बरेली में भमोरा थाना पुलिस ने हाल ही में हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए 25 हजार रुपये के इनामी बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। रंगदारी के नए मामले में गिरफ्तारी कर पुलिस ने सुरकेश के साथ ही उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और साथी ओमवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

कृतिका शर्मा के वकील होने की वजह से कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। कोर्ट ने भमोरा थाना प्रभारी पवन कुमार को तलब किया है और बंद कमरे में उनसे पूछताछ की गई। सुरकेश पर 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

लंबे समय से भागा हुआ था सुरकेश 

चंदौली जिले में तैनाती के दौरान वह बर्खास्त हुआ था। वह लंबे समय से भागा हुआ था। पुलिस की टीमों को लगातार चकमा दे रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए गए अभियान में शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दिन पहले ही उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *