उत्तर प्रदेश के आगरा में बटेश्वर मेला का आयोजन किया गया है। इसमें तरह-तहर की नस्ल के घोड़े और खच्चर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अब तक एक हजार से अधिक घोड़े और खच्चर की बिक्री हो चुकी है। 


Bateshwar cattle Fair organised in Bah in Agra, mules and horses became centre of attraction

खच्चर श्याम और मोहन की जोड़ी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


आगरा के बटेश्वर के घोड़ा और खच्चर मेले से जिला पंचायत ने बुधवार तक 5.55 लाख रुपये पशु रजिस्ट्रेशन से कमाए हैं। घोड़ा का रजिस्ट्रेशन शुल्क 600 रुपये एवं गधा व खच्चर का 300 रुपये प्रति पशु है। जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि घोड़े के मेले से 4.80 लाख रुपये की आमदनी हुई है। बुधवार तक मेला में 800 घोड़े बिके हैं। खच्चर के मेले से 75 हजार रुपये की आमदनी हुई है, मेले में 250 खच्चर बिके हैं।

Trending Videos

बता दें कि खच्चर का मेला देर से आबाद हुआ। खच्चर लेकर व्यापारी अभी भी मेले में आ रहे हैं। सबलगढ़ मुरैना के मूलचंद्र 20 खच्चर लेकर बृहस्पतिवार को बटेश्वर मेला पहुंचे। जालौन के किशन 20 खच्चर लेकर आए हैं, जिनमें से 4 बिके हैं। उन्होंने बताया कि खच्चर नंदू और नंदनी की जोड़ी की कीमत बिजनौर के व्यापारी अली खां ने एक लाख रुपये लगाई है। वह 1.50 लाख रुपये में बेचना चाहते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें