Prateek Eleven becomes champion after defeating Azad Sports

मेढ़ी मैदान में ट्राफी संग विजेता प्रतीक इलेवन की टीम। स्रोत आयोजक

सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में चल रहे स्व. राजाराम सिंह अंडर-16 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया। जिसमें प्रतीक इलेवन ने आजाद स्पोर्ट्स क्लब को एकतरफा अंदाज में 102 रनों से हराकर विजेता बना। टीम को एक ट्रॉफी और नकद इनाम दिया गया।


टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतीक इलेवन सेवाश्रम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। जिसमें जितेंद्र ने 54 रन, वेद मौर्या 26 रन और आशीष ने 24 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में राजन यादव और संदीप ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम 13वें ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 60 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में मोनू यादव ने चार विकेट, वैभव सिंह, करन व नीरज निगम को 2-2 विकेट मिले। समापन सहायक कोषाधिकारी मथुरा राम यादव ने सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया फिर विजेता व उपविजेता टीम के कैप्टन को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट प्रियांशु बिंद को चुना गया प्लेयर ऑफ फाइनल मोनू यादव को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शिवांश पांडेय, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोनू यादव को चुना गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजमणि पांडेय, अमर बहादुर सिंह, जेपी सिंह अवध बिहारी यादव, मोनू मिश्रा, राजेश सिंह, जनार्दन पांडेय आदि रहे।



Source link