औराई ब्लॉक के कटका में भारतीय रिपब्लिकन पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष राधेश्याम इंसान की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 नवंबर को कटका रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित पार्टी का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
