Bharat Ratna Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee 65 feet tall statue will be installed in Bateshwar

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में उनकी 65 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि बाह विधानसभा क्षेत्र में अटल की भव्य प्रतिमा लगेगी।

Trending Videos

प्रतिमा स्थापना के लिए उन्होंने लोकसभा में प्रश्न उठाया था। पिछले दिनों पर्यटन विभाग व संस्कृति मंत्रालय का उन्हें सदस्य बनाया गया। तब केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से उन्होंने विशाल प्रतिमा स्थापना की मांग रखी। बटेश्वर के विकास के लिए केंद्र ने 86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कहा कि इससे बटेश्वर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिमा पर्यटकों के लिए नया आकर्षण होगी। बटेश्वर में यमुना घाट का विकास हो चुका है। अन्य विकास कार्य भी जल्द शुरू हो जाएंगे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *