Bike rider crushed by unknown vehicle father dies Mother and son seriously injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एटा के थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत कंगरौल गांव के समीप हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती और बेटे को टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार गांव पनवा थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी जोध सिंह (50) पत्नी सुनीता और पुत्र सुमित को साथ लेकर बाइक से जलेसर क्षेत्र में अपनी किसी रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार को घर वापस लौटते समय मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंगरौल गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक फिसलते हुए डिवाइडर में जा टकराई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जोध सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनीता और सुमित को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि यह लोग जलेसर में किसी रिश्तेदारी में हुई गमी में गए हुए थे। लौटते समय कंगरौल के समीप यह सड़क हादसा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *