
{“_id”:”69efbc07b8fe70ae580d4684″,”slug”:”bike-rider-injured-after-colliding-with-a-bull-referred-etawah-news-c-216-1-etw1002-141843-2026-04-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, रेफर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं के कारण रविवार रात सड़क हादसे में विनय यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़ी जालिम निवासी विनय अपनी रिश्तेदारी से लौटते समय रायनगर, छिमारा मार्ग पर एक सांड से टकरा गए। रात करीब आठ बजे अचानक सांड सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर उससे भिड़ गई। विनय को सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देख सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है।