कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव अशोकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।

Trending Videos

मृत कांवड़िया सुरजीत (28) पुत्र श्रीकृष्ण एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला चेतराम गांव का निवासी था, पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद उसके भाई अवनीश ने बताया कि उसका भाई सुरजीत कादरगंज घाट से कांवड़ लेने के लिए बाइक से अन्य साथियों के साथ शनिवार की दोपहर में दो बजे घर से निकला था।

कांवड़ लेकर वापस लौटने के दौरान पटियाली क्षेत्र के अशोकपुर गांव के पास, उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भाई अवनीश ने बताया कि भाई सुरजीत का विवाह अंजू से हुआ। इन पर दो पुत्रियां जाह्नवी (3 वर्ष) और वंदना (4 माह) की है। भाई की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें