{“_id”:”671438cc83fd33b1c80b87d4″,”slug”:”bike-slipped-into-a-pothole-on-the-road-woman-fell-and-died-orai-news-c-224-1-ori1005-121165-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सड़क के गड्ढे में पड़कर फिसली बाइक, महिला की गिरकर मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। सड़क में हुए गड्ढे में पड़कर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, इससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के खुर्द नार गांव निवासी सुरेश चंद्र अपनी पत्नी कांति देवी (52) के साथ किसी काम से शुक्रवार सुबह उरई आए थे। इसके बाद उरई से काम निपटाकर देर शाम दोनों रिश्तेदारी में कदौरा जा रहे थे।
रात में जैसे ही बाइक कदौरा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे डंपर की हेड लाइट की तेज रोशनी से बाइक चला रहे सुरेश की आंखें चौंधियां गईं।
इससे सड़क में हुए गड्ढे में पड़कर बाइक फिसल गई। इससे पीछे बैठी कांति देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क
