BJP calculating victory On basis of caste data in Lok Sabha elections on Braj region seats

अमित शाह, अखिलेश यादव
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोकसभा चुनाव में जातीय आंकड़ों के सहारे भाजपा जीत के समीकरण साध रही है। ब्रज की चार सीटें बचाने की भाजपा के सामने इस बार चुनौती है। वहीं सपा के मजबूत गढ़ मैनपुरी का किला ढहाने का बड़ा लक्ष्य भी है। भाजपा ने मैनपुरी से यहां के विधायक और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पर दांव लगाया है। जबकि फिरोजाबाद से अभी उम्मीदवार तय नहीं किया है। 

आगरा की सीट पिछले तीन चुनाव  से भाजपा के पास है। दो बार डॉ. रामशंकर कठेरिया उसके बाद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल यहां से सांसद चुने गए। इस बार फिर से भाजपा ने एसपी सिंह बघेल पर ही दांव लगाया है। हालांकि एसपी सिंह बघेल का आगरा संसदीय क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में विरोध भी इस बार दिख रहा है, लेकिन इस विरोध को मैनेज करने में भाजपा और संघ जुटे हुए हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें