
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में मझले भाई की हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने की जगह बर्बरता की हदों को पार कर दिया। उसकी लाश को ले जाकर गांव के बाहर बिटोरे में फेंक दिया। इसके बाद बिटोरे को आग लगा दी। आग की लपटों के साथ लाश जल गई।
फतेहपुर सीकरी के ग्राम दुल्हारा में सोमवार रात नेहनू , रणवीर और मनोज पुत्रगण हरिभान सिंह में विवाद हो गया। इस विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में मझले भाई रणवीर की मौत हो गई। परिवार वालों ने युवक की मौत के बाद शव को गांव के बाहर लगे बिटोरे में रखकर फूंक दिया।