Body of youth found on railway track, yet to be identified



भरथना। थाना क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर भरथना साम्हों रेलवे स्टेशन के मध्य एक युवक का शव रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर पड़ा मिला। साम्हों चौकी प्रभारी कोमल चौधरी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे भरथना साम्हों स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर पोल संख्या 1129/17 से 19 के मध्य एक युवक का शव पड़ा मिला। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें