बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र में स्थित एथेनॉल प्लांट में सोमवार को हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर फटने से आग लग गई, जिससे खलबली मच गई। आग से दो कर्मचारी झुलस गए।

प्लांट में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”67f37c155642fc48ae04ee09″,”slug”:”five-people-injured-in-boiler-explosion-at-beer-factory-in-bareilly-2025-04-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: एथेनॉल प्लांट में बॉयलर फटने से लगी आग, 500 मीटर दूर जाकर गिरा हिस्सा, तीन लोग झुलसे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्लांट में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में आंवला-अलीगंज रोड के किनारे स्थित जिंदल ग्रुप के एथेनॉल प्लांट में धमाके के साथ बॉयलर फट गया। एसएनजे बॉयो प्रोडक्ट नाम के फैक्टरी प्लांट में बॉयलर फटने के बाद उसकी कैप करीब पांच सौ मीटर दूर जा गिरी और इसमें आग लग गई। घटना के दौरान तीन मजदूर झुलसने की बात बताई जा रही है, जिनमें से दो को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।