अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Tue, 23 Jun 2026 10:17 AM IST

अछनेरा की अंजली चौधरी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम पनवारी की अंजली अपने गांव से बीपीएससी में सफलता पाने वाली पहली अभ्यर्थी बताई जा रही हैं, जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।


Village Girl Anjali Chaudhary Cracks BPSC in First Attempt Brings Pride to Agra

अंजली चौधरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के अछनेरा गांव की प्रतिभाशाली बेटी अंजली चौधरी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। अंजली, द्वारिकापुरी सोसायटी शास्त्रीपुरम के अध्यक्ष एवं विकासखंड बिचपुरी के अलबतिया स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह की पुत्री हैं। मूल रूप से ग्राम पनवारी निवासी अंजली अपने गांव से बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली पहली अभ्यर्थी बताई जा रही हैं।


ये भी पढ़ें –  UP: अपनों ने मोड़ा मुंह, दोस्त ने निभाया आखिरी फर्ज; 70 लाख के कर्ज में डूबे कारोबारी की दर्दनाक कहानी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *