सीतापुर में प्रधानाध्यापक के बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटने का मामला परत दर परत खुलता जा रहा है। अब बीएसए ने विवाद के केंद्र में आई शिक्षिक का वेतन रोक दिया है। बता दें कि मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब तक चुप्पी साधे प्रधानाध्यापक का परिवार भी अब मुखर हुआ है। प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा ने कैमरे पर अपने पति को प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है।

सीमा वर्मा ने बताया कि उनके पति को शिक्षिका की अटेंडेंस लगाने के लिए बाध्य किया जाता था। वह लगातार इसके लिए मना कर रहे थे। इसलिए बीएसए उनके पति को परेशान कर रहे थे। पहले उनके पति से स्कूल में हुए कार्यों का तीन साल का ब्यौरा मांगा गया। जब उन्होंने ब्यौरा दे दिया तो दस साल का ब्यौरा मांगा गया। जब वह भी दे दिया तो दबाव बनाने के लिए बीएसए आफिस बुलाया गया। वहां कहासुनी हुई और उनके पति ने गुस्से में बीएसए की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें – बसपा: पार्टी में लौटे आकाश आनंद के लिए बिहार चुनाव बना चुनौती, सफल रहें तभी दल के अंदर बढ़ेगा दखल



ये भी पढ़ें – बीएसए- प्रिंसिपल विवाद: सामने आईं प्रधानाचार्य की पत्नी, कहा-एक शिक्षिका के दबाव में हुआ ये; विवादों में आए संबंध

विधायक ने विद्यालय का ताला तुड़वाया, बोलीं- बीएसए पर हमला बेहद गलत

महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय नदवा में बृहस्पतिवार सुबह भाजपा की महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य पहुंची। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से ईंट से क्लास का ताला तुड़वाया। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पढ़ने के लिए कहा। इसके बावजूद बच्चों ने पढ़ने से इनकार कर दिया।

विधायक आशा मौर्य ने कहा कि प्रधानाध्यापक की कोई शिकायत थी तो वह सही ढंग से अपनी बात रखते। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि प्रधानाध्यापक ने बेल्ट निकाल कर पीटा है, यह बेहद गलत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें