बदायूं में पत्नी को बुलाने ससुराल आए युवक ने अपने ससुर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन अलीगढ़ ले गए हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और घटना की जांच शुरू कर दी। 


आरोपी ने पत्नी को निकाल दिया था घर से 

थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम रदनौल अजीजपुर निवासी राजाराम (62 वर्ष) ने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब 12 साल पहले संभल जिले के गांव कमालपुर निवासी चंद्रभान से की थी। पूजा की मां कलावती ने बताया कि दो माह पूर्व उनकी बेटी को दामाद ने घर से निकाल दिया था, जिसके बाद उसके पिता उसे घर ले आए, तब से बेटी मायके में रह रही थी। 

आंख के नीचे लगी गोली 

सोमवार की सुबह करीब सात बजे दामाद घर आया और किसी बात को लेकर ससुर से विवाद हो गया। जिसके बाद चंद्रभान ने तमंचे से ससुर को गोली मार दी। गोली आंख के नीचे लगी, जिससे राजाराम वहीं गिर गए। आरोपी मौके से भाग गया। परिजन राजाराम को लेकर दहगवां सीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें