संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:54 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66ec423dd99dab18110739c0″,”slug”:”building-erected-without-getting-map-passed-threatened-lucknow-news-c-13-lko1027-880624-2024-09-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: बिना नक्शा पास कराए खड़ी की इमारत, धमकाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:54 PM IST

लखनऊ। विकासनगर निवासी दीपक टंडन ने पड़ोसी बिल्डर इश्तियाक अहमद खान पर उनके मकान पर बिना आवास विकास परिषद से नक्शा पास कराए पांच मंजिला निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इश्तियाक, सोहेल, मनोज, नन्हूं और अमीम व 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
दीपक के मुताबिक, पांच साल पहले इश्तियाक ने उनके मकान पर बिल्डिंग बनाने का एग्रीमेंट किया था, पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा दिया। सालभर पहले आवास विकास परिषद ने इमारत को सील कर दिया। नौ अगस्त को जब दीपक ने निर्माण ढहाने के लिए परिषद से सील खोलने की अनुमति मांगी तो इश्तियाक ने हत्या करने की धमकी दी। 14 अगस्त को आरोपी ने 25 साथियों संग मिलकर पांचवें व तीसरे तल की सील तोड़कर कब्जा कर लिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने हत्या की धमकी दी।