Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में योगी फोर्स का क्रिमिनल्स के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि बीती देर रात को दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे किनारे वाहनों का जाम खुलवाने के दौरान कार सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जब कि दो दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने Fronx कार, तमंचा, कारतूस आदि बरामद कर घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हाइवे पर जाम खुलवाने के दौरान हुई मुठभेड़

बुलंदशहर के सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि गंगा स्नान और शादियों का सीजन शुरू होने के कारण बीती रात NH 34 पर जाम लगा था। कोतवाली देहात बुलंदशहर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्थांको सुचारू करा रहे थे कि तभी सामने की तरफ से आए सफेद फ्रोंकस कार सवार बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। हाइवे पर अडोल

नहर किनारे पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दीं जवाबी आत्म रक्षार्थ की गई फायरिंग में एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को पहचान बिलाल पुत्र रियाजुद्दीन निवासी छियासीवाड़ा सिकन्द्राबाद के रूप में हुई। जो कि इसके दो साथी समीर और नाजिम पुलिस को चकमा दे फरार हो गए।पुलिस ने बिलाल के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और फ्रॉन्क्स कार बरामद की है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दो साल से कर रहा था जनपद में क्राइम

सीओ प्रखर पाण्डेय ने बताया कि बिलाल ट्रांसफार्मर से बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जनपद में ट्रांसफार्मर से बिजली के तार चोरी करने की वारदात में था वांछित। पिछले दो साल से लगातार जनपद में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। दो साल में जनपद के अलग अलग थानों में बिलाल(उपरोक्त) के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट के 8 आपराधिक मामले दर्ज है।



Source link