संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:17 AM IST

गंजडुंडवारा से आगरा जाने के लिए रोडवेज बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करती पटियाली विधायक नादिरा
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6840a2e5c697e355950286f9″,”slug”:”bus-service-started-from-ganjdundwara-to-agra-kasganj-news-c-175-1-kas1002-132815-2025-06-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: गंजडुंडवारा से आगरा के लिए बस सेवा शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:17 AM IST

गंजडुंडवारा से आगरा जाने के लिए रोडवेज बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करती पटियाली विधायक नादिरा
गंजडुंडवारा। एटा डिपो ने बुधवार को कस्बा गंजडुंडवारा से आगरा के लिए बस सेवा शुरू की। पहले दिन 40 यात्रियों ने एटा, टूंडला और आगरा तक के लिए सफर किया। बस सेवा शुरू होने से अब कस्बा क्षेत्र के लोगों की यात्रा सुगम होगी। उन्हें प्राइवेट वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कस्बा गंजडुंडवारा से आगरा के लिए एटा डिपो की बस रोजाना सुबह 7:00 बजे रेलवे फाटक से चलेगी। यह बस गंजडुंडवारा से कस्बा सिढ़पुरा, जिला एटा होते हुए आगरा के लिए चलाई गई है। पहले दिन बस में 40 सवारियों ने एटा, टूंडला, आगरा तक के लिए सफर किया। बस सेवा शुरू होने से कस्बा के व्यापारियों में खुशी लहर है। बुधवार को पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान और एटा के एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। एआरएम नरेश चंद्र ने बताया कि यह बस सुबह गंजडुंडवारा से 7:00 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में आगरा से गंजडुंडवारा शाम 5:00 आएगी। विधायक नादिरा सुल्ताना ने कहा कि जल्द ही गंजडुंडवारा से सीधे दिल्ली के लिए भी बस चालू कराई जाएगी।