Called the girl on pretext of bringing shampoo disgusting act  Case filed after 18 days

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शैंपू मंगाने के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़िता के शिकायत करने पर थाना पुलिस ने घटना को झूठा बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में 18 दिन टहलाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। निषाद महासभा के लोगों ने चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

न्यू आगरा थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि 26 अप्रैल को वह घर के बाहर गेट पर खड़ी थी। इस दौरान घर के सामने रहने वाले आरोपी हृदयेश ने अपने पास बुलाया। शैंपू लाने की बोला। वो शैंपू देने पहुंची तो आरोपी के घर के अंदर दबोच लिया। दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। बाद में बदनाम करने की धमकी दी। बार-बार बुलाकर दुष्कर्म किया।

तबीयत खराब होने पर पीड़िता ने मां को जानकारी दी। परिजन के शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 28 अप्रैल को थाने में शिकायत की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार के साथ निषाद महासभा आगरा के लोग समर्थन में आए। पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। घेराव किया तब दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया। ताज सुरक्षा एसीपी सैयद अरीब अहमद के बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें