Fatehpur Accident, Scorpio hits bike riding friends, both die, driver absconding, investigation started

मृतक शुभम और सार्थक की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल दूसरे युवक को फतेहपुर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए, जहां दूसरे युवक के भी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गया। उसका भागते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली के सेलावन गांव निवासी शुभम उत्तम (21) अपने दोस्त सार्थक उत्तम (22) निवासी हरी खेड़ा के साथ बाइक से सेलावन गांव की ओर से हरी खेड़ा गांव की तरफ जा रहे थे।

तभी हरी खेड़ा गांव के पास तिराहे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। खून से लथपथ अवस्था में दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां शुभम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल सार्थक उत्तम को फतेहपुर रेफर कर दिया गया। हालत अधिक खराब होने के कारण परिजन सार्थक को फतेहपुर से कानपुर ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *