उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुसमी गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रहे किसान के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुसमी निवासी किसान राजाराम कुशवाहा (65) सुबह घर के बाहर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तार टूटकर गिरा देख आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बेटे दिव्यांग रवींद्र कुमार, राजेश और माताप्रसाद मौके पर पहुंचे। किसान की मौत से पत्नी रामजानकी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रही इस बिजली लाइन को हटाने के लिए कई बार संबंधित विभाग से मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जर्जर लाइन के कारण हादसे का खतरा पहले से बना हुआ था।

कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि वृद्ध की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *