न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 19 Aug 2024 12:18 AM IST

Car in Deputy CM's fleet hit, FIR filed against BJP worker

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

Trending Videos



कानपुर में रामादेवी चौराहे पर रविवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले में चल रही कार में एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर पर कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Trending Videos

रविवार दोपहर को डिप्टी सीएम शहर में एक कार्यक्रम में आए थे। उनकी फ्लीट में लखनऊ के चिनहट निवासी परिवहन विभाग के चालक कृष्ण कुमार भी शामिल थे।

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस एयरपोर्ट जाने के लिए रवाना होने के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी अपने वाहन से उनको एयरपोर्ट छोड़ने के लिए चल पड़े। रामादेवी चौराहे पर फ्लीट के पहुंचने के दौरान पीछे से भाजपा कार्यकर्ता की कार ने चालक श्रवण कुमार कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार आगे चल रही दूसरी कार से टकरा गई। हालांकि घटना में कोई घायल नही हुआ। फिर उपमुख्यमंत्री को छोड़ने के बाद कृष्ण कुमार कार लेकर चकेरी थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि चालक की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *