साइबर ठगों का जाल देश के कई प्रदेशों तक फैला है। साइबर ठगों ने मुरादाबाद के खातों की रकम राजस्थान में ट्रांसफर कर दी और इस रकम को गुजरात में निकाल लिया गया है। साइबर ठगी के अलग अलग मामलों में साइबर सेल और साइबर थाने की जांच में यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। 

जांच के दौरान पता चला कि ठगी गई रकम को विभिन्न राज्यों में भेजा गया था। ठगों ने मुरादाबाद के पीड़ितों से पैसे ऐंठने के बाद उन्हें राजस्थान के खातों में स्थानांतरित किया। इसके बाद इन पैसों की निकासी गुजरात राज्य के अलग अलग शहरों में डेबिट कार्ड से निकाली गई है। 

मुरादाबाद में पिछले साल करीब 28 लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है। इन पीड़ितों से करीब 14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ठगी गई है। साइबर ठगों ने इस रकम को राजस्थान, हरियाणा के एक खाते से दूसरे और दूसरे खाते से तीसरे खाते में रकम ट्रांसफर की गई। टीमें इस गिरोह को तलाशने में जुटी हैं। जिसमें कुछ आरोपी ट्रेस भी कर लिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *