बलरामपुर जिले के निवासी एक व्यक्ति ने राजस्थान में रहकर अभद्र धार्मिक टिप्पणी की है जिस पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। युवक का एक्स अकाउंट भी बंद करवा दिया गया है।
{“_id”:”6704d1c5441c69a4dd093f8e”,”slug”:”case-filed-against-a-man-who-did-indecent-religious-remarks-in-balrampur-2024-10-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Balrampur: राजस्थान में रहकर युवक ने की अभद्र धार्मिक टिप्पणी, बंद किया गया एक्स अकाउंट, मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बलरामपुर जिले की कोतवाली तुलसीपुर के एक गांव के मूल निवासी व्यक्ति ने राजस्थान में रहकर अभद्र धार्मिक टिप्पणी की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर तुलसीपुर के कलाम अंसारी ने एक अभद्र धार्मिक टिप्पणी की। इसकी शिकायत ट्वीट करके पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि टिप्पणी करने वाला युवक पिछले 06 माह से राजस्थान में निवास कर रहा है। वहीं, उसने टिप्पणी की है।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराने की कार्रवाई की है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम संबंधित के गांव गई थी। जांच की जा रही है। राजस्थान पुलिस को भी जानकारी दी जा रही है।