हाथरस जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। कक्षा 10 की परीक्षा में सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रणव पालीवाल और कक्षा 12 में एमएलडीवी इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि सिंह ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। 

Trending Videos

10वीं की परीक्षा में 99 फीसदी अंक पाकर प्रणव पालीवाल ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल व परिजनों का मनोबल बढ़ाया है। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की रिशिका राना ने 98.4 अंक पाकर दूसरा व सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के शुभम चौधरी, सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सजल अग्रवाल ने 98 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। 

इंटरमीडिएट की परीक्षा में एमएलडीवी इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि सिंह ने 98.6 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की छात्रा कृष्णा अग्रवाल ने 97.4 अंक पाकर दूसरा, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिशिका बंसल ने 97.4 अंक पाकर दूसरा व श्री बलवंत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र माधव गौतम ने 97.2 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

दसवीं में 98.30 और 12 वीं में 94.73 फीसदी परीक्षार्थियों ने मारी बाजी 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 98.30 फीसदी और कक्षा 12 का परिणाम 94.73 फीसदी रहा है। परीक्षार्थी सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 13 मई को परिणाम जारी कर दिया गया। सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में 3132 शामिल हुए। इनमें से 3079 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा में 53 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। 

कक्षा 12 की परीक्षा में 2429 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2301 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। घोषित होते ही परीक्षार्थी मोबाइल और लैपटॉप पर परीक्षा परिणाम देखने में जुट गए। टॉपर और पास होने वाले परीक्षार्थियों के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। विद्यालयों में भी परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। जिन परीक्षार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए, उनके चेहरे खिल गए। उम्मीद के अनुसार अंक हासिल न कर पाने वाले परीक्षार्थी मायूस हो गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें