मुख्य चुनाव आयुक्त के विजय नगर स्थित निजी आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन और अमर्यादित शब्द लिखने के मामले में भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस की इस हरकत को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक करार दिया है।

सोमवार को जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने एक स्वर में घटनाक्रम की निंदा की। महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी के निजी आवास को निशाना निंदनीय है। लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस लोकतांत्रिक सिस्टम पर प्रहार कर देश में भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां व महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से देश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का निर्णय लिया गया है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता और सुप्रीम कोर्ट पर सवाल खड़ा करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बीना लवानिया, अनीता खरे, सहदेव शर्मा, मनमोहन कुशवाह व अन्य मौजूद रहे।

नवीन जैन ने विपक्ष को बताया गिरगिट

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने विपक्ष की गिरगिट से तुलना करते हुए हमला किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सवाल उठाते हुए सीईसी को देशद्रोही बताने वाली कांग्रेस को सही काम पसंद नहीं आ रहा। देशभक्ति की बात करने वाली कांग्रेस को भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगने पर देश की एकता की याद नहीं आई। एसआईआर से देश को जोड़ने और चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए ज्ञानेश कुमार प्रयासरत हैं। इसके बावजूद विपक्ष गिरगिट की तरह चुनाव जीतने पर ज्ञानेश कुमार अच्छे हैं कहता है और हार जाए तो बुरा बता रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें