{“_id”:”66e213574516d256440fafa4″,”slug”:”cheated-29-lakhs-from-builder-on-the-pretext-of-getting-agency-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-390231-2024-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: एजेंसी दिलाने के बहाने बिल्डर से ठग लिए 29 लाख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिल्डर को एजेंसी दिलाने के बहाने 29 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बिल्डर ने जालसाजी के आरोप में दो सगे भाइयों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों कानपुर में भी कई कारोबारियों को निशाना बना चुके हैं। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पीतांबरा इंफ्रोजन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक अमन मदान ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2023 को उनसे कानपुर के काकादेव निवासी नरेंद्र शर्मा एवं हरेंद्र शर्मा ने संपर्क किया। नरेंद्र ने खुद को जानी मानी विद्युत उपकरण बनाने वाली कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए अमन को एजेंसी दिलाने का वादा किया। कई मुलाकात के बाद अमन ने नरेंद्र की बातों पर यकीन हो गया। अलग-अलग किस्तों में नरेंद्र को चेक के जरिये कुल 29,26,308 रुपये दे दिए। अमन के मुताबिक, काफी समय तक दोनों टालमटोल करते रहे। परेशान होकर अमन कानपुर स्थित कंपनी के दफ्तर जा पहुंचे। उनके छानबीन करने पर फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। अमन ने पैसा वापस मांगा लेकिन दोनों धमकाने लगे। अमन की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने नरेंद्र शर्मा समेत उसके भाई हरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। अमन ने बताया कि दोनों ने कानपुर में भी कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
