{“_id”:”671949e7e7d82b97fd0d3054″,”slug”:”chhapra-mail-cancelled-kushinagar-four-hours-late-udyognagari-one-hour-late-orai-news-c-224-1-ori1005-121376-2024-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: छपरा मेल निरस्त, कुशीनगर चार घंटा उद्योगनगरी एक घंटा देरी से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। गोरखपुर मंडल के दो स्टेशनों पर ट्रैक मरम्मत का काम चलने की वजह से बुधवार को छपरा मेल निरस्त रही।
बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशनों पर ट्रैक मरम्मत कार्य होने से ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 04137 छपरा मेल बुधवार को निरस्त रही। जबकि मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा देरी से आई। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंची। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस लगभग एक घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर करने में इंतजार करना पड़ रहा है। वही रेल प्रशासन का कहना है कि इसी महीने की 27 तारीख को ट्रैक मरम्मत का काम समाप्त होते ही ट्रेनों का संचालन सही समय से होने लगेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
छपरा मेल का निरस्तीकरण का फैसला टाला
उरई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ एवं जगतबेला स्टेशन पर किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण छपरा मेल समेत कई ट्रेनों को निरस्त किया गया था। अब बरौनी-ग्वालियर, छपरा मेल 24 व 25 अक्तूबर को अपने नियमित समयानुसार संचालित होगी। (संवाद)
