{“_id”:”67b578f8069673446605362a”,”slug”:”chhatrapati-shivaji-maharaj-jayanti-2025-vicky-kaushal-will-participate-in-shiv-mahotsav-in-agra-fort-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: आगरा किले पर दिखेगी ‘छावा’ की झलक, छत्रपति शिवाजी की जय-जयकार की गूंज; विकी कौशल करेंगे शिरकत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
छावा – फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ उनके पुत्र संभाजी की यादों को संजोए आगरा के किले में 359 साल बाद फिर से उस घटना को जीवंत किया जाएगा। बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला के जहांगीरी महल में महाराष्ट्र के अंजिक्य देवगिरी प्रतिष्ठान की ओर से शिव महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ फिल्म छावा में संभाजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विकी कौशल भी शिरकत करेंगे।
Trending Videos
मंगलवार को अंजिक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को शाम 7 बजे से आगरा किले के जहांगीरी महल में शिव जयंती के तहत नाटिका का मंचन होगा, वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज के हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार नाटिका में अफजल खां के वध का मंचन प्रमुख होगा, वहीं फिल्म छावा में संभाजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विकी कौशल प्रमुख रूप से इस आयोजन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के जरिए होगा। करीब 1200 लोग ही इसमें हिस्सा ले पाएंगे।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों का होगा जमावड़ा
दो साल से आगरा किला में हो रहे छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह में महाराष्ट्र सरकार शिरकत कर रही है। बुधवार को भी केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव, राव साहब दानवे, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, विधायक डॉ. परिणय फुके, डॉ.परिणय फुके आदि मौजूद रहेंगे। समारोह में छत्रपति के जन्म पर पालना गीत और राज्य गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा। कोल्हापुर का सब्यसाची गुरुकुल ””मर्दानी खेल”” प्रस्तुत करेगा। दीपोत्सव, डिजिटल आतिशबाजी भी की जाएगी। वार्ता में प्रथ्वीराज झाला, शुभम थोरात, प्रशांत हरणे, रितेश नाटा, संदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।