संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 15 Sep 2024 01:32 AM IST

गंजडुंडवारा। विकास खंड क्षेत्र में गंगा गंगे आशारानी हायर सेकेंडरी स्कूल नबादा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामछितौनी में हिंदी दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने दिए गए पद्यांश का सुलेख किया। संयोजक ने बताया कि शीघ्र ही परिणाम घोषित होंगे। इससे पहले संयोजक अनिल सिंह राठौर ने कहा कि हमारी बोलचाल की ही नहीं वरन सभी को जोड़ने वाली भाषा है। इस दौरान प्रधानाचार्य सुमित सोलंकी, दिनेश कुमार, प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता, देवेंद्र सिंह, दिनेश, आशुतोष शाक्य आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

निबंध प्रतियोगिता में ललित प्रथम और देवकी द्वितीय

सिढ़पुरा। हिंदी दिवस पर गांव चांदपुर के ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें ललित ने प्रथम स्थान, देवकी ने द्वितीय व सुलेखा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पहले प्रधानाचार्य अजय कुमार ने महत्व बताते हुए हिंदी में सभी कार्यों को करने पर जोर दिया। शिक्षक विकास, रामेश्वर, अवनीश, निशा, रिचा व संजू सहित अन्य आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *