Last Updated:

Chitrakoot ki local news : हर घर नल योजना चित्रकूट की महिलाओं की किस्मत बदल रही है. योजना के तहत जिले की लगभग ढाई हजार से भी ज्यादा महिलाओं को उनके गांव घर के पास ही रोजगार मिला हुआ है. हर घर नल योजना में आने वाले पानी की टेस्टिंग के लिए 2780 महिलाओं को जोड़ा गया है. यह पांच महिलाओं का एक समूह होता है. जो गांव में जाकर पानी का सैंपल लेकर उसकी क्वालिटी की टेस्टिंग करता है. अब तक इस योजना से महिलाओं ने 60000 से भी ज्यादा सैंपल लिए हैं. इनका सैंपल करके वह गांव के लोगों को यह भी बताती हैं कि यह पानी पीने लायक है या नहीं. सरहट ग्राम पंचायत में पानी की टेस्टिंग कर रहीं विमला ने लोकल 18 को बताया कि इसके लिए हमें ट्रेनिंग दी गई है.

चित्रकूट. बुंदेलखंड का चित्रकूट जिला पानी की समस्याओं से हमेशा जूझता आया है. इस दिक्कत को दूर करने के लिए ‘हर घर नल योजना’ चलाई गई. इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर तक पानी पहुंचाया गया है. इससे पानी की समस्या दूर हो गई है. इस योजना ने महिलाओं के लिए भी रोजगार के द्वार खोल दिए हैं. हर घर नल योजना के तहत चित्रकूट जिले की लगभग ढाई हजार से भी ज्यादा महिलाओं को उनके गांव घर के पास ही रोजगार मिला हुआ है. चित्रकूट में हर घर नल योजना में आने वाले पानी की टेस्टिंग के लिए 2780 महिलाओं को जोड़ा गया है. जो एफटीसी के माध्यम से काम कर रही हैं. यह पांच महिलाओं का एक समूह होता है. जो गांव में जाकर पानी का सैंपल लेकर उसकी क्वालिटी की टेस्टिंग करता है और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट करता है. इसके लिए उनको पैसा भी दिया जा रहा है. अब तक इस पूरी योजना से महिलाओं ने 60000 से भी ज्यादा सैंपल लिए हैं. इनका सैंपल करके वह गांव के लोगों को यह भी बताती हैं कि यह पानी पीने लायक है या नहीं.

कैसे करती हैं टेस्ट

सरहट ग्राम पंचायत में पानी की टेस्टिंग कर रहीं विमला ने लोकल 18 को बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत हम लोगों की टीम बनाई गई है. इसमें हम पांच महिलाएं हैं. हमें अलग-अलग गांव में जाकर नल से आने वाले पानी की कीट के माध्यम से टेस्टिंग करनी होती है. इसके लिए हमको पहले इसका प्रशिक्षण दिया गया. उसके बाद अब हम लोगों को अपने गांव में ही रोजगार मिल गया है.

अब तक कितना हो चुका काम

नमामि गंगे एडीएम स्वप्निल कुमार बताते हैं कि 331 ग्राम पंचायतों में 556 राजस्व ग्राम हैं. सभी राजस्व ग्राम में एफटीके महिलाएं हैं. हर ग्राम में हमने पांच महिलाओं को जोड़ा है. इनसे पानी की गुणवत्ता चेक करवाई जाती है. नौ पैरामीटर पर हम इसे चेक करते हैं. महिलाओं को प्रत्येक टेस्ट का 20 रुपये दिया जाता है. सभी महिलाओं को इसके लिए ट्रेनिंग दी जा चुकी है. हम लोग समय-समय पर जाकर महिलाओं के काम का निरीक्षण भी करते हैं. इस वर्ष हम लोगों ने महिलाओं की सहयोग से लगभग 10000 टेस्ट सभी ग्राम पंचायत में किया है. पिछले तीन वर्षों में यह संख्या लगभग 60000 के आसपास है. इसका मुख्य उद्देश्य जल की गुणवत्ता जानना है. महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हम लोगों ने संबंधित गांव की महिलाओं का ही चयन किया है, ताकि घर के आसपास में ही रहकर रोजगार मिल सके.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें