फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में दीपावली की रात 48 वर्षीय रूप सिंह की हत्या कर दी गई। हमले में उनका बेटा वीरू घायल हुआ। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

.

रूप सिंह (पुत्र ऊदल सिंह) चार दिन पहले दिल्ली से गांव लौटे थे। वह पत्नी अनीता देवी और बच्चों के साथ बड़े भाई धनपाल के घर से लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।

बीच-बचाव करने आई अनीता देवी और बेटे वीरू के साथ भी मारपीट की गई। वीरू का पैर टूट गया। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर रूप सिंह की हत्या की।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम की। सूचना पर अरांव पुलिस और सिरसागंज थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद रूप सिंह का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। अरांव थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

रूप सिंह के भतीजे सचिन ने अरांव थाने में हरिओम, ओमपाल, जनवेद, भीमसेन, जितेन्द्र, सोनू, हर्ष, रवी, लच्छी और राजीव के खिलाफ शिकायत दी। सचिन ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने गांव के बाहर परिवार पर हमला किया और कुल्हाड़ी से वार कर उनके चाचा की हत्या कर दी।



Source link

अभी अभी की खबरें