CMS terminated the service of emergency personnel

Trending Videos



ऑक्सीजन सिलेंडर लादकर दो बच्चियों को एक्सरे के लिए ले जाने के मामले में कार्रवाई

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती दो बच्चियों को एक्सरे के लिए ले जाने के लिए स्ट्रेचर न मिलने के मामले में एक संविदा कर्मी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने ईएमओ को स्ट्रेचर की व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में तीन माह की शिफा निमोनिया और तीन माह की आराध्या दिल की बीमारी की वजह से ऑक्सीजन बेड पर भर्ती थी। डॉक्टर ने दोनों बच्चियों का एक्सरे कराने के लिए परिजनों से कहा। इसके बाद, ड्यूटी पर डॉक्टर ने दोनों बच्चियों का ऑक्सीजन मास्क एक ही सिलेंडर से जोड़ दिया और इमरजेंसी में तैनात कर्मी तारिक अली से स्ट्रेचर से ले जाने के लिए कहा। डॉक्टर की बात सुनकर तारिक अली बाहर चला गया और परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर उठाकर दोनों बच्चियों को एक्सरे कराने के लिए ले गए। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर इमरजेंसी पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। इमरजेंसी कर्मी की लापरवाही सामने आई तो तत्काल उसकी सेवा समाप्त कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *