न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 19 May 2025 08:58 PM IST

यूपी के हरदोई जिले में राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई। अर्थिंग वायर लकड़ी के बोटे में बांधकर पटरी पर रखा गया। गनीमत रही कि हादसा बच गया और ट्रेन सकुशल निकल गई।


Conspiracy to overturn Rajdhani Express, earthing wire tied to wooden log and kept on track

पटरी पर पड़ा लकड़ी के बोटे में बांधा अर्थिंग वायर
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई है।अर्थिंग वायर को लकड़ी के बोटे में लपेटकर दलेलनगर और उमरताली रेलवे स्टेशन के बीच  पटरी पर रख दिया गया। इस दौरान डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस इसी ट्रैक से गुजर गई। पीछे से आ रही काठगोदाम एक्सप्रेस के पायलट ने तार में बंधा लकड़ी का बोटा देख लिया और ट्रेन रोक दी। पायलट की सूचना पर आरपीएफ भी मौके पर पहुंची। अर्थिंग वायर और बोटा हटाकर ट्रैक पर आवागमन जारी रखा गया है।

Trending Videos

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *