{“_id”:”687abee17eeab19446027888″,”slug”:”constable-beats-up-passenger-in-train-report-filed-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-600662-2025-07-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: ट्रेन में सिपाही ने यात्री को पीटा, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात सिपाही ने सीट के विवाद में यात्री को लात-घूसों से जमकर पीटा। जीआरपी ने समता एक्सप्रेस के जनरल कोच से पीड़ित और आरोपी सिपाही को उतार लिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
हजरत निजामुद्दीन से चलकर विशाखापत्तनम की ओर जाने वाली समता एक्सप्रेस में मुरैना से मुबीन खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जनरल कोच में सवार हुए। उन्होंने बच्चों और पत्नी को सीट पर बैठा दिया और खुद खड़े रहे। ट्रेन जब डबरा स्टेशन पहुंची तो उसमें छत्तीसगढ़ का सिपाही रवि कुमार श्रीवास सवार हुआ। उसने सीट पर से मुबीन की पत्नी और बच्चों को उठाकर खुद लेट गया। मुबीन ने इसका विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। कोच में सवार अन्य यात्रियों ने भी सिपाही का विरोध किया। यह देख सिपाही ने मुबीन की पिटाई कर दी। उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाने लगे, फिर भी सिपाही नहीं माना। किसी यात्री ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जीआरपी और आरपीएफ दोनों को ट्रेन से उतारकर थाने ले आए। मुबीन की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज किया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए इस मामले को डबरा जीआरपी को ट्रांसफर किया जाएगा।
