Constable uploaded video of firing from illegal pistol on social media in Firozabad

सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड,
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सिपाही के फेसबुक अकाउंट पर एक अवैध पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया। इसमें आवाज सिपाही की दर्शाई गई। इसकी शिकायत आरटीई एक्टिविस्ट ने पुलिस से की। मामले की जांच अधिकारियों द्वारा की गई। जांच में सिपाही ने गलती से वीडियो अपलोड होने की सफाई दी।

रसूलपुर थाने में तैनात सिपाही शिवम पंवार के फेसबुक अकाउंट पर अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो अपलोड हुआ। जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। इसकी शिकायत आरटीई एक्टिविस्ट अवनीश गुप्ता ने पुलिस से की। सिपाही शिवम पूर्व में अवनीश गुप्ता का गनर भी रह चुका है। मामला गरमाते ही अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला कि वह वीडियो सिपाही का नहीं था। उसमें दी गई आवाज उसकी नहीं है। सिपाही ने बस अपने निजी अकाउंट से वह वीडियो अपलोड कर दिया था। सिपाही का कहना था कि यह गलती से अपलोड हो गया था। उसे डिलीट करा दिया गया है। सिपाही को दोषमुक्त किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *