Counting of votes today, whether Rahul or Dinesh wins, history will be made

आईटीआई में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण करती डीएम।
– फोटो : स्रोत सूचना विभाग

रायबरेली। आखिर जिस घड़ी का सबको बेसब्री से इंतजार था, वह आ गई है। चार जून की सुबह आठ बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोराबाजार में कड़ी सुरक्षा में मतगणना होगी। देश की हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर सबकी नजरें हैं। मंगलवार को चाहे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी जीतें या फिर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह, इतिहास बनेगा।

राहुल गांधी जीतते हैं तो वह मां सोनिया गांधी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पहली दफा ही चुनाव जीतने में सफल होंगे। दिनेश चुनाव जीतते हैं तो भाजपा की रायबरेली का किला ढहाने की उम्मीद पूरी हो जाएगी। लोकसभा चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।

अधितकतम 30 राउंड की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबलों की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर राउंड की मतगणना के बाद प्रत्याशीवार मिले वोटों की घोषणा भी लाउडस्पीकर से की जाएगी। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने सोमवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया है। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए।

सीसीटीवी से होगी मतगणना की निगरानी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोराबाजार में मतगणना की सुचिता को कायम रखने के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा के भी बंदोबस्त हैं। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों और मतगणना एजेंटों को अलग-अलग गेट से अंदर प्रवेश मिलेगा।

पहले पोस्टल बैलेटे फिर ईवीएम की मतगणना

सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। यह काम पूरा होने के बाद ही ईवीएम से मतों की गणना शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए अलग से टेबल और मतगणना कर्मियों की व्यवस्था की गई है।

बटन दबाते ही स्क्रीन पर आ जाएंगे वोट

मतगणना के दौरान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट का बटन दबाते ही स्क्रीन पर संबंधित बूथ पर पड़े वोटों की रिपोर्ट आ जाएगी। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, स्क्रीन पर आसानी ने मतगणना एजेंट देख सकेंगे। मतगणना एजेंटों, कर्मचारियों आदि को मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस के साथ ही सिगरेट, गुटखा आदि लेकर अंदर जाने पर रोक है।

प्रेक्षकों से कर सकते शिकायत

प्रेक्षक मोबाइल नंबर विधानसभा क्षेत्र

प्रियातु मंडल 8887178780 बछरावां, हरचंदपुर व रायबरेली

रुचि शर्मा 8887018871 सरेनी व ऊंचाहार

शिली थॉमस 8887098780 सलोन

बछरावां व हरचंदपुर की पहले पूरी होगी मतगणना

विधानसभा मतगणना राउंड

सरेनी 30

हरचंदपुर 25

बछरावां 25

रायबरेली 26

सलोन 27

ऊंचाहार 27

कहां कितने वोटों की होगी गिनती

विधानसभा पड़े वोट

बछरावां 208819

हरचंदपुर 197346

रायबरेली 220269

ऊंचाहार 210338

सरेनी 200225

सलोन 198285

मतगणना कर्मी एक नजर में

मतगणना टेबलों की संख्या 84

कुल विधानसभा 06

आरओ टेबल 06

मतगणना पर्यवेक्षक 84

मतगणना सहायक 84

माइक्रो ऑब्जर्वर 84

चतुर्थ श्रेणी कर्मी 84

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार जून की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी को भी बिना पास के परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।-

– प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *